• Fri. Oct 18th, 2024

जिला स्वास्थ्य समिति व आजीविका महिला संकुल समिति फगुहा कन्नौज के मध्य एमओयू हस्तातरण कार्यक्रम हर्षवर्धन सभागार विकास भवन में सम्पन्न हुआ

Bytennewsone.com

Jul 26, 2024
37 Views

जिला स्वास्थ्य समिति व आजीविका महिला संकुल समिति फगुहा कन्नौज के मध्य एमओयू हस्तातरण कार्यक्रम हर्षवर्धन सभागार विकास भवन में सम्पन्न हुआ



टेन न्यूज़ !! २६ जुलाई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


राज्यमंत्री (स्व0प्र0) समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0 असीम अरूण एंव जिलाधिकारी  शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में उ0 प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति व आजीविका महिला संकुल समिति फगुहा कन्नौज के मध्य एमओयू हस्तातरण कार्यक्रम हर्षवर्धन सभागार विकास भवन में सम्पन्न हुआ। मा0 मंत्री एंव जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की मूर्ति पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी व आजीविका महिला संकुल समिति फगुहा कन्नौज, के मध्य एमओयू सम्पादित हुआ। दुर्गा महिला समूह की दीदी श्रीमती मनीषा जी द्वारा जिला अस्पताल में संचालित कैंटीन संचालन का अनुभव साझा किया गया। संगठन से समृद्धि की ओर संबंधित वीडियो क्लिप भी चलाई गई तथा समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं की प्रर्दशनी का अवलोकन करते हुये सराहना की।
इस अवसर पर मंत्री ने समूह की दीदीओं को बधाई देते हुये कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वस्थ्य शिशु, सुरक्षित मातृत्व है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत मरीजों/प्रसूता महिलाओं को कन्नौज के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में पौष्टिक व निशुल्क भोजन मिलेगा। उन्होनें कहा कि स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना एंव उन्हे आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार का उद्देश है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग व समूह के बीच आज जो एमओयू हुआ है।
इससे जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रेरणा कैंटीन का संचालन किया जायेगा। कहा कि हमारे जनपद से 22 दीदीओं को ड्रोन दीदी बनाने के लिये चिन्हित किया गया है। ड्रोन एक ऐसी तकनीक है जिससे कई हेक्टेयर पर छिड़काव बहुत ही कम समय में किया जा सकता है। ड्रोन की तकनीकी आने वाले समय में बदलाव की तस्वीर दिखेगी।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अजीविका मिशन के तहत एक मिशन मोड पर अभियान चल रहा है जहां हम अपनी समूह की बहनों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रहे है।
जनपद स्तर पर ब्लाक स्तर पर ग्राम स्तर पर दीदीओं को जोड़कर उनका समूह बना रहे है, और विभिन्न क्रियाकलापों से जोड़ रहे है ताकि वह स्वावलंबी बने और अपने लिये रोजगार स्वयं स्थापित कर सके। इसी कड़ी में आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। हमने पिछले वर्ष जिला चिकित्सालय में कैंटीन का कार्य समूह को दिया था, जो बहुत ही अच्छे तरीके से समूह की दीदीओं के द्वारा किया जा रहा है। इसी को देखते हुये मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों में समूह को भोजन/नाश्ता देने का कार्य दिया गया है।
हमारा यह उद्देश्य है कि हम केन्द्र एंव राज्य सरकार की योजनाओं को चलायें। जब योजनाऐं चलेगी, तब परिवर्तन दिखायी देगा। जो भी बहने आज इस कार्य में जुड़ी है उनको ढेर सारी बधाई। उन्होनंे कहा कि जिस लगन से आपने जिला अस्पताल में कार्य किया। उसी लगन से आप आगे भी कार्य करें। मरीजों एवं प्रसूताओं को शुद्ध, पौष्टिक गुणवत्तायुक्त भोजन दिया जाये। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे।
जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया ने दीदीओं को शुभ कामनाऐं देते हुये कहा कि जब पुरूष कमाता था तब कार्य एक व्यक्ति करता था और खाने वाले ज्यादा होते थे, परन्तु आज कमाई करने वाले 2 है हमारी दीदीओं की कमाई भी अब उस परिवार में जुडेगी, जिससे परिवार सशक्त होगा, आत्म निर्भर होगा। यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम है।
मुख्य विकास अधिकारी  रामकृपाल चैधरी ने समूह की दीदीओं को बधाई देते हुये कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश में 2013 से संचालित है इसका उद्देश्य गरीब महिलाओं को समूह से जोड़ना उनकी क्षमतावर्धन करते हुये उनकी आर्थिक एंव सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है।
जनपद में लक्षित 1.13 लाख परिवारों के सापेक्ष 1.04 लाख परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ते हुये 9129 समूह का गठन किया गया है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2023 में लखपति सर्वे करते हुये लखपति महिला कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। 2025 तक जनपद में 26105 समूह सदस्यों की वार्षिक आय 1 लाख या अधिक करने का हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी  अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी  नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम राजकुमार लोधी, उपायुक्त मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण व समूह की महिलायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *