• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बहू बनी कातिल!”दो पतियों के बाद जेठ से शादी, फिर ससुर से अफेयर और अब इस वजह से की सास की निर्मम हत्या, जाँच में हुआ बड़ा खुलाशा

ByTen News One Desk

Jul 6, 2025
288 Views

बहू बनी कातिल!”दो पतियों के बाद जेठ से शादी, फिर ससुर से अफेयर और अब इस वजह से की सास की निर्मम हत्या, जाँच में हुआ बड़ा खुलाशा



बहन और उसके प्रेमी के जरिए कराया खून, बर्थडे की पार्टी बनी ‘मर्डर डे’


 पुलिस के खुलासे से कांप उठे अधिकारी भी


टेन न्यूज़ !! ०६ जुलाई २०२५ !! झांसी/ग्वालियर


झांसी जिले के तहरौली कस्बे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला — पूजा जाटव — ने अपने ही ससुराल के खून से अपने इरादों को रंग डाला। पुलिस जांच में जो राज़ खुले, उसने न सिर्फ मोहल्ले बल्कि पूरे इलाके को सन्न कर दिया।

29 वर्षीय पूजा जाटव पर आरोप है कि उसने अपने पति, जेठ और ससुर को प्रेम के जाल में फंसा कर, आखिरकार अपनी सास की गला दबाकर हत्या करवा दी। यह हत्या इतनी योजनाबद्ध थी कि पुलिस को भी शुरुआती तौर पर यह मामला लूट लग रहा था।

मामला 24 जून का है। पूजा ने बेटी का जन्मदिन मनाने के बहाने पति और ससुर को ग्वालियर भेज दिया। इधर, उसकी बहन कामिनी और कामिनी का प्रेमी अनिल झांसी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने सुशीला देवी को पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए।

       पहली शादी 11 साल पहले मध्यप्रदेश में हुई थी

  • पति से अनबन के बाद हत्या की सुपारी देने का आरोप

  • कोर्ट में लिव-इन पार्टनर कल्याण से हुई पहचान

  • कल्याण की मौत के बाद उसके बड़े भाई संतोष से शादी

  • अब खुलासा हुआ कि ससुर से भी था संबंध

पूजा, अपने दिवंगत प्रेमी कल्याण के नाम की 8 बीघा जमीन बेचना चाहती थी। पति और ससुर ने तो हामी भर दी, लेकिन सास सुशीला देवी ने विरोध किया। यही विरोध उसकी जान का कारण बना।

पूजा ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बहन कामिनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अनिल को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। अनिल के पास से ₹8 लाख मूल्य के गहने भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा — “करीब एक दशक से पूजा का हर रिश्ता एक योजना का हिस्सा था। प्रेम, विवाह, लिव-इन और अब हत्या… वह शातिर अपराधी की तरह व्यवहार कर रही थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!