• Fri. Jun 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमेशचंद्र को तहसीलदार ने दी पुष्पांजलि

ByTen News One Desk

Jul 27, 2024
250 Views

कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमेशचंद्र को तहसीलदार ने दी पुष्पांजलि



टेन न्यूज़ !! २७ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कारगिल युद्ध के 25 वें विजय दिवस पर कारगिल में शहीद हुए रमेश चंद्र सागर के गांव काबिलपुर जाकर तहसीलदार एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने शहीद की पत्नी सुनितादेवी के सानिध्य में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया ।

शुक्रवार को पूर्वान्ह ग्यारह बजे तहसीलदार जयप्रकाश यादव , जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के अलावा तमाम सेवा निवृत सैनिक गांव काबिल पुर स्थित शहीद रमेश चंद्र स्मारक पर पहुंचे । यहां मौजूद शहीद की पत्नी सुनीता देवी व उनके परिजनों के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया । इस मौके पर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!