• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने सड़क दुर्घटना में घायल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि के आवास पर हाल-चाल लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

ByTen News One Desk

Aug 9, 2024
357 Views

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने सड़क दुर्घटना में घायल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि के आवास पर हाल-चाल लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना



टेन न्यूज़ !! ०९ अगस्त २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि के आवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि कुछ दिन पहले बाइक से सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

मंडी समिति कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा नगर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि के आवास पहुंची और उनका हाल-चाल लिया। यहां के वाद वह अन्य कई कार्यकर्ताओं से मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!