• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तालग्राम जाहिरा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले रोहली मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

ByTen News One Desk

Aug 31, 2024
308 Views

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तालग्राम जाहिरा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले रोहली मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया



टेन न्यूज़ !! ३१ अगस्त २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनन्द ने तालग्राम जाहिरा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले रोहली मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत जाहिरा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले रोहली मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के मेले के आयोजकों और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कहा कि मेले के दौरान शांति और सुरक्षा को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

निरीक्षण दौरान सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!