• Mon. May 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद शाहजहांपुर में 12 से 14 सितम्बर 2024 को माध्यम से भारी बारिश की सम्भावना, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया अलर्ट

ByTen News One Desk

Sep 12, 2024
393 Views

जनपद शाहजहांपुर में 12 से 14 सितम्बर 2024 को माध्यम से भारी बारिश की सम्भावना, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया अलर्ट



टेन न्यूज़ !! १२ सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


दिनांक-11/09/2024 को मौसम विभाग, लखनऊ केंद्र के नवीन बुलेटिन के अनुसार 11 सितम्बर 2024 से 13 सितम्बर 2024 के मध्य जनपद शाहजहांपुर में बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व् दिनांक 12 सितम्बर 2024 से 14 सितम्बर 2024 को माध्यम से भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुये बचाव के आवष्यक उपाय, एवं आवष्यक संसाधन/व्यवस्था करने का कष्ट करें, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना/जन हानि की संभावित क्षति से बचा जा सके।
किसान भाईयों से यह भी अपील है कि इस भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात से आपने आप को सुरक्षित करते हुए फसलों/फसल की उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने का कष्ट करें, जिससे किसी प्रकार के नुकसान आदि से बचा जा सके। आप सभी
निमांकित दिशा-निर्देश का अनुपालन कर प्रशासन का सहयोग करेः-
 तेज हवा, बारिश व् बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ के निचे व् कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे।
 तेज हवा व् बरसात के दौरान पेड़ो के निचे व् कच्ची दीवारों के पास खड़े न हो।
 बिजली के खम्बो के नीचे व् पास दुपहिया व् चार पहिया वाहन खड़ा न करे।
      बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहे तथा विधुत खम्बो, तारो व् ट्रांसफार्मर आदि से प्राप्त दूरी बनाये रखे
एवं नजदीकी सुरक्षित स्थान पर शरण ले।
 बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखे।
 पशुओं को बारिश में बचाने हेतु सुरक्षित स्थान पर बांधे।
 आपात स्थिति में टोर्च, रेन कोट इत्यादि का प्रयोग करे।
   यह भी अवगत कराना हैं की उत्तर प्रदेश राज्य में वज्रपात की काफी घटनाएं हो रही हैं तथा तथा पूर्व में आकाशीय विधुत से मथुरा जनपद में भी जनहानि घटित हुई हैं। अतः यह महत्वपूर्ण हैं की हम सभी वज्रपात से बचाव के उपायों का अनुपालन करे तथा Ministry of Earth Science and Indian Institute of Tropical Metrorology, Pune”  के सहयोग से वज्रपात की पूर्व चेतावनी/अलर्ट प्रेषित करने वाली एप्लीकेशन ‘‘दामिनी ऐप‘‘ को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर ले।
दामिनी ऐप लगभग 20 कि0 मी0 के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेषित करता हैं, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सके।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शाहजहांपुर द्वारा जनहित में जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!