• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर 2024, गांधी जयंती मनाए जाने के संबंध में की बैठक

ByTen News One Desk

Sep 26, 2024
237 Views

अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर 2024, गांधी जयंती मनाए जाने के संबंध में की बैठक



टेन न्यूज़ !! २६ सितम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) आशीष कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर 2024, गांधी जयंती मनाए जाने के संबंध में बैठक की।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर एवं विद्यालाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चरित्र पर भाषण प्रतियोगिता की जाए एवं स्वतंत्रता आंदोलन में “गांधी जी की भूमिका” थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए। उन्होंने ईओ/डीपीआरओ को निर्देश दिए कि आप बापू जी की याद में शहर की बस्तीयों, सड़कों, नालियों की विशेष सफाई कराई जाए ।

उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह 09 बजे सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला लुधपुरी,ईद गाह बाबा हाजी, शिखाना के साथ-साथ छिबरामऊ एवं गुरसहायगंज में भी स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाए, जिसमें डॉक्टरों की टीम पृथक पृथक समय में 12:00 बजे से शाम 5:00 तक स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।

उन्होंने कहा कि शांति एवं अहिंसा को समर्पित पद यात्रा, स्वच्छता यात्रा विनोद दीक्षित अस्पताल कन्नौज से लाखन तिराहा, असगर अली, मोहम्मद अली मोड़ से होती हुई ग्वाल मैदान तक आयोजित की जाएगी, साथ में स्काउट गाइड की संगीत टीम रामधुन गाती हुई साथ में चलेगी। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के तहत नैतिकता, भाईचारा, सर्व धर्म स्वभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को भी अपने की प्रेरणा दी जाए। उन्होंने मुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की समस्त गौशालाओं में साफ सफाई से कराई जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने काफी संघर्षों का सामना किया। महात्मा गांधी को व्यक्तित्व भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में ले रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में ध्यान दिया था। गांधी जी ने कहा था कि जहां गंदगी रहती है वहां भगवान भी निवास नहीं करते। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बराबर कार्य किया जा रहे हैं।

बैठक में डीपीआरओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी, ईओ सही संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!