• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं के हस्तगत की स्थिति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक

ByTen News One Desk

Oct 19, 2024
173 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं के हस्तगत की स्थिति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक



टेन न्यूज़ !! १९ अक्तूबर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रुपए से अधिक लागत की निर्माणाधीन/पूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं पूर्ण परियोजनाओं के हस्तगत की स्थिति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सेतुओं का निर्माण तथा समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने संबंधी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के गुणवत्ता का निरीक्षण समय समय पर करते रहे।

गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!