• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शहर के राजकीय कॉलोनी में बेखौफ दबंगों ने युवक को किया लहूलुहान, आई गंभीर चोटें

ByTen News One Desk

Nov 4, 2024
226 Views

शहर के राजकीय कॉलोनी में बेखौफ दबंगों ने युवक को किया लहूलुहान, आई गंभीर चोटें



टेन न्यूज़ !! ०४ नबम्बर २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रविवार को सरेशाम शहर के राजकीय कॉलोनी में इस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोगों द्वारा किसी बात को लेकर युवक की जमकर पिटाई की गई जिसको घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रायबरेली में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया।

पूरा मामला थाना कोतवाली नगर के राजकीय कॉलोनी का है जहां पर रहने वाले अमन उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र श्रीराम को उनके परिजन लहूलुहान अवस्था में इलाज के लिए लेकर आए।

घायल अमन ने बताया कि प्रदुम्न यादव हमको धोखे से दुकान ले गए जहां पर पहले से मौजूद उनके चाचा के लड़के शिवम् यादव और उनके कुछ अज्ञात दोस्त पहले से मौजूद थे सभी ने मुझपर जमकर हमला किया जिससे मुझे गंभीर चोटें आईं।

इस तरह से सरेशाम हुई घटना से ऐसा लगता है कि दबंगों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है तभी सरेशाम ऐसी घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!