• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पालिका तिलहर के ठेकेदार संजीव कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी का हुआ अचानक निधन

ByTen News One Desk

Nov 26, 2024
260 Views

नगर पालिका तिलहर के ठेकेदार संजीव कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी का हुआ अचानक निधन



टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर राजकीय ठेकेदार संजीव गुप्ता की पत्नी शशिवाला का असामायिक निधन हो गया । वह 59 वर्ष की थीं । उनके निधन की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग उनके कुंवरगंज / टाउन हॉल रोड़ स्थित आवास पर पहुंच गए ।

संजीव गुप्ता की पत्नी शशिवाला गुप्ता को शाम करीब सात बजे अचानक हार्ट अटैक पड़ने पर नगर की निजी क्लीनिक पर ले जाया गया । जहां जवाब दिए जाने पर उन्हें बाहर ले जाने की तैयारी के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली ।

इस असामयिक निधन से घर में कोहराम मच गया । दिवंगत शशिवाला नगर के ही मोहल्ला नजरपुर निवासी प्रतिष्ठित उद्योगपति लाला सियाराम गुप्ता की बेटी थीं । उनके निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!