• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में 25 जनवरी 2025 को पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Jan 18, 2025
154 Views

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में 25 जनवरी 2025 को पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज़ !! १८ जनवरी २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में दिनांक 25 जनवरी 2025 को पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होनें कहा कि पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2025 की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेगे हम“ पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा सभी बूथों पर मतदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया जाये। कहा कि 25 जनवरी 2025 को नये मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया जाये।

महिलाओं की सहभागिता हेतु जागरूकता लाने के लिये आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा बहु, स्वंय सहायता समूह आदि महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। उन्होनें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि ब्लाक स्तर पर रंगोली बनायी जाये, तथा तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 11ः00 बजे सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाये। जनपद में समस्त मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को भी शपथ दिलायी जायेगी।

जनपद स्तरीय निबन्ध लेखन, स्लोगन, राइटिंग एवं गीत, प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को वरिष्ठ नागरिक, थर्ड जेण्डर, दिव्यांग मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाये। दिनंाक 25 जनवरी 2025 को प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्मृति मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पूरन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!