कूड़ा बना धन: कटरा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन ब्रह्मदेव स्थान मेले में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने उठाया आनंद ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, दो बच्चों संग न्याय के लिए भटक रही महिला मीरानपुर कटरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर कन्नौज में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त, एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश
---Advertisement---

बंद रेलवे फाटक को पार करते समय बाईक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

By Ten News One Desk

Published on:

443 Views

बंद रेलवे फाटक को पार करते समय बाईक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

टेन न्यूज़ !! २० अप्रैल २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

क्षेत्र के बंद कसरक रेलवे क्रासिंग गेट पर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीण युवक को अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

बंद रेलवे फाटक को पार करते बाईक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन पांच मिनट रुककर रवाना हुई। बृजेश 22 निवासी गांव भुड़िया दोपहर बाईक पर कस्बे को आ रहा था। हुलास नगरा रेलवे ट्रेक के बंद हो चुके फाटक को बाईक समेत पार कर रहा था। ट्रेक पर आ रही अमृतसर से सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को युवक नहीं देख सका और बाईक समेत ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रेन पांच मिनट रुक कर गंतव्य को रवाना हुई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस और जीआरपी ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। शव को पीएम के लिए भेजा गया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया है कि हादसे से रेलवे के संचालक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

बिलपुर चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया है कि मृतक के विरुद्ध ट्रेन हादसे की रिपोर्ट लिख कर जाँच पड़ताल की जा रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!