बांदा में बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर पिता ने लगाई न्याय की गुहार

चार लाख रुपये मांगने और एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो , बाँदा यूपी
ब्रेकिंग न्यूज | बांदा। बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान पिता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला फतेहगंज थाना क्षेत्र के करमाडाडी गांव का है। यहां निवासी आशीष सेन ने 16 अक्टूबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता रमेश कुमार का आरोप है कि उनके बेटे से चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर उसे एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।![]()
पिता का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी से मिलकर कार्रवाई तथा न्याय की मांग की है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट-1: मनीषा, पीड़िता
बाइट-2: मधु सेन, मृतक की बेटी
माया तिवारी, ब्यूरो चीफ बांदा