• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलालाबाद रोड शान मैरिज लॉन के सामने दो बाईकों की टक्कर में एक बाईक सवार युवक घायल

ByTen News One Desk

Jun 15, 2025
421 Views

जलालाबाद रोड शान मैरिज लॉन के सामने दो बाईकों की टक्कर में एक बाईक सवार युवक घायल



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा में जलालाबाद रोड शान मैरिज लॉन के सामने दो बाईकों की टक्कर में एक बाईक सवार युवक घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

शाहमतगंज गौंटिया थाना सदर बाजार शाहजहांपुर निवासी मोहित गुप्ता 28 बर्ष पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता बाईक से जलालाबाद रोड रामनगर कॉलोनी की तरफ जा रहा था।

शान मैरिज लॉन के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा में आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोहित गुप्ता की बाइक में टक्कर मार दी और बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से मोहित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल मोहित गुप्ता के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस दूसरे बाईक सवार को तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!