• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप दो के खिलाफ मामला दर्ज

4 Views

नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप दो के खिलाफ मामला दर्ज


टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। बेला थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना 2 अप्रैल की सुबह करीब 3 से 4 बजे के की बताई जा रही है, जब किशोरी बिना बताए घर से चली गई थी।

वह अपने साथ मोबाइल फोन और एक सोने की चेन भी ले गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपेंद्र उर्फ राजा पुत्र रामवीर सिंह व संध्या पुत्री रघुवीर सिंह, निवासीगण ग्राम सिरयावा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने किशोरी को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की किशोरी को जल्द ही बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *