• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अमरिया थाना परिसर में ‘मिशन शक्ति’ के तहत क्रेच आयोजन, बच्चों को दिया स्नेह और प्रोत्साहन

ByTen News One Desk

Apr 5, 2026
38 Views

अमरिया थाना परिसर में ‘मिशन शक्ति’ के तहत क्रेच आयोजन, बच्चों को दिया स्नेह और प्रोत्साहन


टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में थाना अमरिया परिसर में क्रेच/शिशुगृह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा उनके समुचित पालन-पोषण एवं देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट एवं पेस्ट्री वितरित की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार कर महिलाओं और बालिकाओं के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर थाना अमरिया पुलिस टीम मौजूद रही और अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!