• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लालाराम नत्थो इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर लगा मेला

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
3 Views

लालाराम नत्थो इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर लगा मेला


शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर किया कार्यक्रम का आयोजन


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! रजनीश कुमार , उखली खुदागंज

तिलहर, शाहजहांपुर। तहसील तिलहर क्षेत्र के मलूकापुर स्थित लालाराम नत्थो इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आपसी सहयोग से किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर गंगवार, महेश कुमार गंगवार तथा संरक्षक एवं शिक्षक अशोक कुमार गंगवार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

बाल दिवस के अवसर पर आयोजित मेले से विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!