कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में सांसद श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया कटरा में चाउमीन विक्रेताओं पर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी समीर शेख गिरफ्तार, जेल भेजा कन्नौज के लाल मयंक त्रिपाठी ने रचा इतिहास, यूपीएससी 2024 में मिली 10वीं रैंक, मिला यूपी कैडर रजवहा में सफाई के नाम पर अवैध खुदाई खनन मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप बाबूपुर मोड़ पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक यात्री गंभीर,ड्राइवर फरार
---Advertisement---

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने गांव के कई घर जलाकर किए खाक

By Ten News One Desk

Published on:

214 Views

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने गांव के कई घर जलाकर किए खाक

टेन न्यूज़ !! २३ अप्रैल २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली

विद्युत शार्ट सर्किट के चलते चकवापुर मजरे बेहटा कला गांव में 8 घर जलकर खाक हो गए। अग्निकांड में जहां 9 मवेशियों की मौत हुई है वही लाखों रुपए कीमत का गृहस्थी का सामान चलकर खाक हुआ है। उक्त गांव स्थित गेंदालाल के घर के निकट लगे विद्युत पोल से उठी चिंगारी ने अचानक छप्पर में आग पकड़ ली।

आग ने कामती पत्नी स्वर्गीय पल्लर समेत मंजू पत्नी राकेश सिंह ,जगतपाल, अंबिका,नैना पत्नी भोरा, गेंदालाल, गुप्तार व बाराती के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे देख फायर ब्रिगेड को अग्निकांड की सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में लगभग 1 घंटे लग गया।

जलापूर्ति से आने वाले पानी से छोटी-छोटी बाल्टियों में पानी भरकर ग्रामीण आग बुझाते रहे। ग्रामीणों के अथक सहयोग के चलते अग्निशमनदल ने आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में जहां सभी की गृहस्थी का सामान समेत अनाज ,भूसा आदि सामान जलकर खाक हुआ है वही कामती की सात बकरियां ,एक भैंस व एक पड़िया की आग से जलने के चलते मौत हो गई। उसके घर में रखी 30 हजार की नगदी समेत दरवाजे खड़ी बाइक व साइकिल भी चलकर खाक हुई है ।

आग से कामती भी झुलस गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment