दोस्ती में दरार बनी जानलेवा: किशोर को संदिग्ध परिस्तिथियों में लगी गोली, हालत गंभीर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आज दूसरे दिन हुआ समापन, दोनों देशों के कलाकारों ने प्रस्तुत किए कई रंगारंग कार्यक्रम वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र सिंह का जनता के नाम संदेश हमीरपुर ब्रेकिंग: प्राथमिक विद्यालय बना जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल
---Advertisement---

Rising Child School के वार्षिकोत्सव में दिखी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

Rising Child School के वार्षिकोत्सव में दिखी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक

टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली। शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” रही, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और राष्ट्रीय एकता की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्व विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट्स ने उनकी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, नाटक और संगीत के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को साकार किया। अलग-अलग प्रदेशों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास का विकास होता है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने भी कार्यक्रम की थीम को प्रेरणादायी बताया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment