• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर ब्रेकिंग: प्राथमिक विद्यालय बना जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल

ByTen News One Desk

Mar 1, 2026
25 Views

हमीरपुर ब्रेकिंग: प्राथमिक विद्यालय बना जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल


टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर। जनपद मुख्यालय के मेरापुर मोहल्ले स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में जुआरियों के जमावड़े का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विद्यालय परिसर में कुछ लोगों को जुआ खेलते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में अवकाश होते ही जुआरियों का फड़ सज जाता है।

विद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि इस संबंध में कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक के अनुसार, जुआ खेलने के दौरान असामाजिक तत्व विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाते हैं। स्कूल में लगे झूले, सीसीटीवी कैमरे और पानी की टंकी में तोड़फोड़ किए जाने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान में इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के लिए भी गंभीर चिंता का विषय हैं।

वायरल वीडियो हमीरपुर मुख्यालय के मेरापुर मोहल्ले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

रिपोर्टर: अभय द्विवेदी
लोकेशन: जिला हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *