• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय गौरक्षक संघ द्वारा किया गया भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन, कन्याओं और राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
438 Views

राष्ट्रीय गौरक्षक संघ द्वारा किया गया भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन, कन्याओं और राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद



टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को जैतीपुर रोड स्थित काली माता मंदिर परिसर के हनुमत धाम पर भव्य खिचड़ी भोज (भंडारा) का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य जनसेवा और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना रहा, जिसमें सैकड़ों राहगीरों, श्रद्धालुओं और कन्याओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजीव गंगवार, नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार, शिवम गंगवार, रिंकू गंगवार सहित बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता रिशु गुप्ता और नितिन गुप्ता मौजूद रहे।

मंदिर के पुजारी प्रमोद बाबा और हनुमत धाम के पुजारी विनोद नाथ प्रकाश गंगवार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण की शुरुआत की।

इस अवसर पर कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल भी मंदिर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सेवा-भाव को बढ़ावा देते हैं।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं और वातावरण भक्ति-भाव से ओतप्रोत रहा।

संघ के पदाधिकारियों ने आगे भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!