• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सम्राट अशोक, निषाद राज गुहा और महर्षि कश्यप जी की जयंती पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन

ByTen News One Desk

Apr 6, 2025
350 Views

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सम्राट अशोक, निषाद राज गुहा और महर्षि कश्यप जी की जयंती पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन



सामाजिक न्याय के प्रतीकों को स्मरण कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला


टेन न्यूज़ !! ०६ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज सम्राट अशोक महान, निषाद राज गुहा और महर्षि कश्यप जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, ऐतिहासिक चेतना और पिछड़े-दलित-आदिवासी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी के सशक्त प्रतीक रूप में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने की एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह नें किया।

जिलाध्यक्ष कलीम खान नें अपने वक्तव्य में कहा हमारे पुरखों सम्राट अशोक, निषाद राज और महर्षि कश्यप ने समाज को जोड़ने, ज्ञान के प्रचार-प्रसार और न्यायपूर्ण शासन की आधारशिला रखी थी। समाजवादी पार्टी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता आकाश शाक्य ने सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजानिक अवकाश कि मांग करते हुए कहा कि हम सम्राट अशोक के वंशज हैं जिन्होंने सत्ता को जनकल्याण का माध्यम बनाते हुए अखंड भारत का निर्माण किया। लेकिन आज भाजपा सरकार ऐसे महापुरुष के इतिहास को मिटाने का षड़यंत्र कर रही है। महाबोधि मंदिर मैनेजमेंट विवाद में सरकार द्वारा की जा रही अनसुनी इसी का उदाहरण है।

आज समाजवादी पार्टी ही वह शक्ति है जो ‘पीडीए’ – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को एकजुट कर सत्ता का असली मालिक बनाएगी। भाजपा सरकार ने इन वर्गों को केवल वोटबैंक समझा और कभी वास्तविक भागीदारी नहीं दी। हम उस राजनीति के ख़िलाफ़ हैं जो केवल मंदिर-मस्जिद, जाति-धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। अखिलेश यादव का नेतृत्व नया उत्तर प्रदेश बनाएगा – जो समावेशी, समतामूलक और न्यायपूर्ण होगा।

पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा छोड़कर धर्म और नीति का मार्ग अपनाया, निषाद राज ने भगवान राम को गंगा पार कराकर समरसता की मिसाल पेश की और महर्षि कश्यप ने ज्ञान, शोध और समरस समाज की नींव रखी। ये सभी महापुरुष शोषित, वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों के प्रेरणास्त्रोत हैं। आज भाजपा की सरकार इन्हीं महापुरुषों की विरासत को दबाने, उनका इतिहास मिटाने और जातीय श्रेष्ठता का झूठा नैरेटिव थोपने में लगी है।

हसीब हसन (सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष) ने कहा: “आज युवाओं की उम्मीद अखिलेश यादव हैं। भाजपा ने हमें बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और शिक्षा का विनाश दिया है।”

प्रवल प्रताप सिंह (विधानसभा अध्यक्ष) ने कहा: “भाजपा सत्ता में है लेकिन नेतृत्वविहीन है। सपा नेतृत्व में विचार, संघर्ष और योजना तीनों हैं।”
अन्य प्रमुख वक्ताओं के उद्गार:

रामशंकर लोधी (राष्ट्रीय सचिव)
एवं जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने कहा: “भाजपा की राजनीति ‘तोड़ो और राज करो’ की है, सपा की राजनीति ‘जोड़ो और बढ़ाओ’ की है।”

अंशू पाल (जिलाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी) और पिंटू यादव (विधानसभा महासचिव) ने भी भाजपा की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए सपा के जन सरोकारों पर आधारित राजनीति की सराहना की।

कार्यक्रम की विशेषताएँ:

कार्यक्रम स्थल को सम्राट अशोक, निषाद राज गुहा और महर्षि कश्यप जी के चित्रों, नारों और प्रेरणादायक उद्धरणों से सजाया गया था।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी कन्नौज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करने का जनघोष भी बना।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि सपा का संघर्ष जाति-धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर हर उस व्यक्ति के लिए है, जो सम्मान, अवसर और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ताओं के आलावा बड़ी संख्या में कुशवाहा मौर्य शाक्य और कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।

विशेष तौर पर सर्वश्री पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव, बजरंग सिंह चौहान, कौसर खां, यश कुमार दोहरे, आनंद बाबू यादव, विवेक पाल, गोविन्द कुशवाह, सतेन्दर दोहरे, सुनील दिवाकर, दरोगा कटियार, कल्लू पाल, शाहिद वारसी,अर्चना मिश्रा, भानू गुप्ता राजेश पाल, मुकीम खान, सतीश शाक्य, अजय कश्यप, वीरेंद्र कटियार राजू बाथम, राम चन्द्र कश्यप,अनुज यादव, तौसीफ कुरैशी, रजनीकांत पाल, नरेश शाक्य,

अनिल शाक्य, शैतान सिंह शाक्य, जितेंद्र शाक्य, नवीन शाक्य, नहार सिंह शाक्य, जितेंद्र शाक्य, नवीन शाक्य, नहार सिंह शाक्य, ब्रजेश शाक्य, आजाद कुशवाह, अमित कुशवाह, राकेश यादव, सन्दीप यादव, तुफैल अहमद आदि लोग रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *