• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा में निकला भव्य यूनिटी मार्च, जनसभा में गूंजी एकता–अखंडता की पुकार, मार्ग में उमड़ा जनसैलाब

ByTen News One Desk

Nov 19, 2025
110 Views

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा में निकला भव्य यूनिटी मार्च, जनसभा में गूंजी एकता–अखंडता की पुकार, मार्ग में उमड़ा जनसैलाब



टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत


पीलीभीत जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बलदेव औलख मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य, जिलाध्यक्ष संजेव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन इस पदयात्रा में शामिल हुए।

यूनिटी मार्च ज्योहरा कल्याणपुर से प्रारम्भ होकर जूनियर हाईस्कूल मैदान तक निकाला गया। पूरे मार्ग में लोगों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख स्थानों पर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जनसभा स्थल पर लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि सरदार पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र निर्माण का अद्वितीय कार्य किया। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, एकजुटता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील की। प्रभारी मंत्री बलदेव औलख ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने जनता से जाति-पंथ से ऊपर उठकर भाजपा सरकार को मजबूत बनाने की अपील की।

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा कल्याण विभाग ने बच्चों का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने जलपान की व्यवस्था कराई, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजपाल ने पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रेखा सिंह परिहार, अभिषेक सिंह गोल्डी, अमनदीप मिश्रा, सोनू वाल्मीकि, अशोक गंगवार, नागेंद्र प्रताप सिंह, राजू लोधी, चंदन लाल, अशोक वर्मा, नंदलाल लोधी, धर्मेंद्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!