रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

किराना व्यापारी को तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के लिए बरेली ले जाते समय हुई मौत

By Ten News One Desk

Published on:

236 Views

किराना व्यापारी को तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के लिए बरेली ले जाते समय हुई मौत

टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर /शाहजहांपुर

तिलहर नगर के एक थोक किराना व्यापारी को तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नगर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी 52 वर्षीय कुलदीप गुप्ता की नगर के पोटरगंज गेट पर किराने के थोक की दुकान है। शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे वह नगर के बंसी वाले मंदिर से पूजा अर्चना के जब वह मंदिर के बाहर से बाइक उठाकर उसे मोड रहे थे इसी दौरान बाजार की ओर से तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

कुलदीप की मौत से उनकी पत्नी रिंकी, पुत्री मुस्कान तथा खुशी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार की देर शाम मृतक के भतीजे प्रत्युल गुप्ता ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। व्यापारियों ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment