मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! पात्र होने के बावजूद कटरा ब्लॉक के सैदूपुर सहित चार ग्राम पंचायतों के 09 लाभार्थियों को सूची से किया बाहर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण विकासखंड भुता के गांव हरेली अलीपुर के प्राथमिक विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन UPSI-2025 परीक्षा को लेकर एसपी शाहजहांपुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा औरैया में प्रशासन सख्त अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम का किया भंडाफोड़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! पात्र होने के बावजूद कटरा ब्लॉक के सैदूपुर सहित चार ग्राम पंचायतों के 09 लाभार्थियों को सूची से किया बाहर

By Ten News One Desk

Published on:

2 Views

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! पात्र होने के बावजूद कटरा ब्लॉक के सैदूपुर सहित चार ग्राम पंचायतों के 09 लाभार्थियों को सूची से किया बाहर

टेन न्यूज़ ii 15 मार्च 2026 ii डीपी सिंह@ डेस्क न्यूज़

कटरा (शाहजहांपुर)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। विधानसभा कटरा के विकासखंड कटरा-खुदागंज क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के बजाय सूची से बाहर कर दिया गया, जिससे पीड़ित परिवारों में भारी आक्रोश है।

मामला ग्राम पंचायत सैदूपुर, फूलवा, अकबरी और अकबरपुर का है। इन चारों ग्राम पंचायतों से सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुल 11 आवेदन किए गए थे। जांच प्रक्रिया के दौरान इनमें से 09 आवेदन पात्र पाए गए, लेकिन इसके बावजूद इन लाभार्थियों के नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं किए गए।

ग्राम सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि चारों ग्राम पंचायतों से भेजे गए आवेदन जांच में सही पाए गए थे, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें सूची से हटा दिया गया। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई ठोस वजह भी नहीं बताई जा रही है।

आरोप है कि एडीओ समाज कल्याण और विकास खंड अधिकारी की मिलीभगत के चलते पात्र लाभार्थियों को योजना से वंचित कर दिया गया।

ग्राम सैदूपुर की आवेदिका ज्योति पुत्री यादराम ने बताया कि उन्होंने करीब चार माह पहले योजना के लिए आवेदन किया था। दो दिन पहले ग्राम सचिव उनके घर पहुंचे और बताया कि उनका आवेदन जांच में सही पाया गया है तथा 15 मार्च को जैतीपुर में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया था। लेकिन अब कार्यक्रम की सूची में उनका नाम नहीं बताया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ धोखाधड़ी कर योजना का लाभ छीन लिया गया है। वहीं अन्य लाभार्थियों ने भी प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सचिव की बात सुनकर यह अहम सवाल उठता है कि ब्लॉक के लगभग सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन सम्मलित किए गए फिर इन चार ग्राम पंचायतों के आवेदन क्यों नहीं लगाए गए है, क्या यह गांव के पात्र सियासत भी भेंट चढ़े या फिर अधिकारियों की लापरवाही के तले कुचले गए है या फिर क़ोई और बजह रही है यह एक जाँच का बड़ा विषय बना हुआ है.

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!