• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Mar 14, 2026
75 Views

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ ii 14 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत

जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय* द्वारा जनपद में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों *पीएम श्री ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत तथा उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत* को चेक किया गया।

इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को चेक किया गया तथा उन्हें परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!