‎माधव मैरिज लॉन जैतीपुर में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 136 हिंदू व 14 मुस्लिम जोड़े बने जीवनसाथी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! पात्र होने के बावजूद कटरा ब्लॉक के सैदूपुर सहित चार ग्राम पंचायतों के 09 लाभार्थियों को सूची से किया बाहर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण विकासखंड भुता के गांव हरेली अलीपुर के प्राथमिक विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन UPSI-2025 परीक्षा को लेकर एसपी शाहजहांपुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
---Advertisement---

‎माधव मैरिज लॉन जैतीपुर में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 136 हिंदू व 14 मुस्लिम जोड़े बने जीवनसाथी

By Ten News One Desk

Published on:

4 Views

‎माधव मैरिज लॉन जैतीपुर में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 136 हिंदू व 14 मुस्लिम जोड़े बने जीवनसाथी

टेन न्यूज।। 15 मार्च 2026 ।। डीपी सिंह@डेस्क, पप्पू अंसारी

शाहजहाँपुर जनपद के जैतीपुर स्थित माधव मैरिज लॉन में रविवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‎कार्यक्रम में विधानसभा कटरा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कटरा-खुदागंज, जैतीपुर तथा नगर पंचायत कटरा व खुदागंज के कुल 150 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 136 हिंदू और 14 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत जैतीपुर व खुदागंज-कटरा के अध्यक्ष, नगर पंचायत खुदागंज व कटरा के अध्यक्ष, जिला परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, संबंधित खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन इंदु अजनबी ने किया।

‎मुख्य अतिथि सहित सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी खुदागंज व जैतीपुर, नगर पंचायत खुदागंज और कटरा के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिला समाज कल्याण विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक व आर्थिक सहयोग प्रदान करने का उद्देश्य पूरा किया जा रहा है।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ वीर बिक्रम सिंह, कटरा पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, जैतीपुर ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, भूमि विकास कटरा अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, राजेश कश्यप, आरिश खान, सचिन गुप्ता, सबाब, ग्राम प्रधान कुसक अमित सिंह, भमौरी ग्राम प्रधान राजेश्वर सिंह यादव, जैतीपुर प्रधान रविन्द्र गुप्ता, भाजपा नेत्री निशा गंगवार समेत दर्जनों भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर से डीपी सिंह के साथ पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment

error: Content is protected !!