कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, 70 दुकानें खाक, करोड़ों का नुकसान

By Ten News One Desk

Published on:

103 Views

फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, 70 दुकानें खाक, करोड़ों का नुकसान

टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर 2025। फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एमजी कॉलेज ग्राउंड स्थित पटाखा मंडी में रविवार दोपहर भयानक आग लग गई। यह हादसा लगभग 12:45 बजे हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 70 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना में लगभग 3 करोड़ रुपए के पटाखे भी जल गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर मंडी में बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। पटाखों के कारण आग ने तेजी से फैलना शुरू किया और लगभग 400 धमाके हुए। दोपहर 2 बजे तक धमाके जारी रहे, जिससे मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास दो किलोमीटर तक धुआं देखा गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बालू, बाल्टी और सिलेंडरों का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना में कुछ लोग झुलसे, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुकानदारों ने बताया कि आग दुकान नंबर 2 से शुरू हुई और लगभग 15-20 मिनट में पूरी मंडी आग की चपेट में आ गई। कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। प्रशासन ने घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की।

फतेहपुर पटाखा मंडी की इस भीषण आग ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर और चिंता पैदा कर दी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment