• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
103 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न कराएंउन्होंने आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि अपर पुलिस अधीक्षक के साथ सामंजस्व बनाते हुए आज ही पुलिस लाइन ग्राउंड का निरीक्षण करें

प्रत्येक दशा में कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जिसमें मंच, ध्वनि प्रणाली, पेयजल, बैनर/होर्डिंग/स्टैंडी, टी- शर्ट, मोबाइल टॉयलेट, गद्दे/मैट एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था शामिल हो

उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में अनुभवी, प्रमाणित और दक्ष योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतिभागियों को सही और प्रभावशाली तरीके से योग अभ्यास कराया जा सके। योग प्रशिक्षक न केवल आसनों का अभ्यास कराएं, बल्कि योग के लाभ, उसकी विधि और सावधानियों की भी जानकारी दें

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर कार्यक्रम में आने वाले बच्चों के नाम सहित सूची पूर्व में ही ले लें, साथ ही आने वाले वीआईपी गेस्ट की भी सूची उपलब्ध कराई जाए साथ ही यह भी निर्देश दिए कि मौसम प्रतिकूल को दृष्टिगत रखते हुए वैकल्पिक स्थल पुलिस लाइन के मनोरंजन सभागार में भी सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली जाएं कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि योग अभ्यास स्थल पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस कार्यक्रम किए जाएं, साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को देखने हेतु लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जाए।

बैठक के अंत में डीएम ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि यह आयोजन प्रेरणादायक और अनुकरणीय हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) श्री आशीष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा श्री जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *