• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
225 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत (15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक) आयोजित होने वाले योग सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
योगा स्कूटी रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर तिर्वा क्रासिंग, कन्नौज शहर, लाखन तिरहा, मकरन्दनगर होते हुए पीएसएम डिग्री कालेज में समापन हुआ
जिलाधिकारी ने कहा कि योग करने से न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है बल्कि इसे अपनाने से कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है l योगा रैली का उद्देश्य है कि नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाए तथा तन-मन से सेहतमंद बने रहने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनो को शामिल करके लाभ प्राप्त करे
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (विo/राo)  आशीष कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईoएoएसo कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संदीप कुमार, नोडल अधिकारी योगा डॉक्टर देवेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!