“दामिनी पहल” से तिलहर कोतवाली में महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत, महिलाओं को भेंट किए गए पौधे
टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर को कोतवाली परिसर में “दामिनी पहल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कोतवाल जुगुल किशोर पाल व महिला एसआई नेहा सैनी ने महिलाओं को पौधा लगे गमले भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि “दामिनी पहल” का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें पुलिस व्यवस्था से जोड़ना तथा जन-सहभागिता के माध्यम से महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है।
इस अवसर पर शिक्षिका स्वेता सक्सेना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता गंगवार, रामगुनी और सुनीता समेत अन्य महिलाओं को पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कोतवाल ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि “दामिनी पहल” महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय और प्रभावी कदम






