• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग

ByTen News One Desk

Mar 31, 2026
137 Views

शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग


टेन न्यूज़ ii 31 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के नवादा इंदेपुर और सफत्यारा गांव में अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक किसानों की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे गांवों में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में फसल नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक अरविंद कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की अपील की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि आग लगने के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!