अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

तिलहर में दिल दहला देने वाला हादसा: बेटे के जन्म की घड़ी में पिता की सड़क हादसे में मौत

By Ten News One Desk

Published on:

22 Views

तिलहर में दिल दहला देने वाला हादसा: बेटे के जन्म की घड़ी में पिता की सड़क हादसे में मौत

टेन न्यूज़ !! ११ जनवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। शादी के पांच साल बाद जहां एक परिवार में खुशियों का आगमन हुआ, वहीं उसी पल कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा गांव शोक में डूब गया।

गांव रोशनपुर निवासी सेवाराम कश्यप के मझले बेटे मनोज कश्यप (27) की पत्नी सरस्वती शुक्रवार की रात मां बनी। शाहजहांपुर अस्पताल में सीजर ऑपरेशन की स्थिति बताने पर परिजन तिलहर के एक निजी अस्पताल ले जाने का निर्णय लेकर ओमिनी वैन से रवाना हुए। पत्नी और अन्य महिलाओं को आगे भेजकर मनोज बाइक से पीछे-पीछे चला, जबकि उसका बड़ा भाई रमेशचंद्र दूसरी बाइक से था।

घने कोहरे के बीच रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खानपुर क्षेत्र में साईं पेट्रोल पंप के पास मनोज की बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधर तिलहर के निजी अस्पताल में सरस्वती ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन पति की मौत की खबर उसकी नाजुक हालत के चलते नहीं दी गई। जिस घर में मंगल गीत गूंजने थे, वहां मातम पसरा है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment