छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: दबंगों का सरिया से हमला, पिता-पुत्र पर SC/ST एक्ट में मुकदमा  “दामिनी पहल” से तिलहर कोतवाली में महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत, महिलाओं को भेंट किए गए पौधे इश्क़ में ‘टावर वाला ड्रामा’! 300 फीट ऊपर चढ़ा आशिक, 7 घंटे तक शादी की जिद – फिर हुआ चालान Aasam Election 2026: ढेकियाजुली में निर्दलीय अनचुमा बसुमतारी का दमदार शक्ति प्रदर्शन, विकास के वादों से साधे मतदाता उर्से कलीमी के चौथे दिन ताजुल उरफ़ा कॉन्फ्रेंस में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
---Advertisement---

इश्क़ में ‘टावर वाला ड्रामा’! 300 फीट ऊपर चढ़ा आशिक, 7 घंटे तक शादी की जिद – फिर हुआ चालान

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

इश्क़ में ‘टावर वाला ड्रामा’! 300 फीट ऊपर चढ़ा आशिक, 7 घंटे तक शादी की जिद – फिर हुआ चालान

टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/ शाहजहांपुर

तिलहर थाना क्षेत्र में इश्क़ में दीवानगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसेड़ा निवासी रामू कश्यप सोमवार को गांव बिलहरा मोड़ स्थित टावर पर चढ़ गया और शादी कराने की जिद पर करीब छह से सात घंटे तक अड़ा रहा।

युवक की इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद लड़की से बातचीत कराकर नाटकीय अंदाज में इकरार करवाया गया, तब जाकर युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया जा सका।

टावर से उतरते ही युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मंगलवार को शांति भंग की आशंका में युवक का चालान कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!