• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मोबाइल टावर से चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, तांबे की केबिल बरामद

ByTen News One Desk

Jul 21, 2025
861 Views

मोबाइल टावर से चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, तांबे की केबिल बरामद



टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


स्थानीय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मोबाइल टावर से कीमती पावर केबिल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की गई तांबे की केबिल के 10 बंडल बरामद हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को विनोद सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी नवादा दरोवस्त, थाना खुदागंज ने ग्राम मरेना में लगे मोबाइल टावर से केबिल चोरी होने की शिकायत कटरा थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू करवाई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की केबिल के साथ जलालाबाद रोड स्थित नई प्लॉटिंग के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से सलीम पुत्र अफसर (निवासी मोहल्ला कायस्थान), फईम पुत्र वशीर अहमद (निवासी मोहल्ला कोरियान) और ओमकार पुत्र रामनाथ (निवासी मोहल्ला तहवरगंज) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 10 बंडल कॉपर वायर बरामद की गई।

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

इसी बीच, चर्चा है कि पुलिस ने मोटर चोरी के एक अन्य मामले में कस्बे के तीन संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद बिना विधिक कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि थाना प्रभारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है।

जनता में पुलिस की तत्परता की सराहना

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता में सकारात्मक संदेश गया है। मोबाइल टावर जैसी अहम संरचना से की गई चोरी का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!