आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक, नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व रोजगार सृजन पर हुई विस्तृत चर्चा नारकोटिक्स विभाग एवं अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने दिए कड़े निर्देश तिलहर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर बाॅलीवुड ऐक्टर र्और भारतीय मानवाधिकार महासंघ के वाइस चेयरमैन अरमान ताहिल की नई वेब सीरीज कुकू टीवी पर तहलका मचाने आ रही है ” गाॅड्स प्लान फाॅर अस “ अटसू व बाबरपुर में विशाल रामलीला का आयोजन सदर विधायका ने फीता काटकर किया उद्घाटन, धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब
---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा में गाय का दूध पीने से एक महिला की हुई मौत, जानिए कारण….?

By Ten News One Desk

Published on:

152 Views

ग्रेटर नोएडा में गाय का दूध पीने से एक महिला की हुई मौत, जानिए कारण….?

टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा

ग्रेटर नोएडा से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है जो इस ओर इशारा करती है किसी भी पशु हो पालने पर उसका पूरा ध्यान रखें और जिस चीज की जरूरत हो उसको अवश्य अपनाएं और किसी भी प्रकार के लापरवाही ना बरते अन्यथा इस प्रकार की दुखद समस्या का सामना करना पड़ सकता है जानते हैं विस्तार से।

नोएडा के जेवर स्थित कस्बे के थोरा गांव में रैबीज से संक्रमित गाय का दूध पीने से गुरुवार को एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला भी रैबीज से संक्रमित हो गई थी, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस संक्रमित गाय का दूध पीने वाले सभी लोग रैबीज का टीका लगवा रहे हैं।

थोरा गांव में सीमा नाम की महिला ने एक गाय पाल रखी है। इस गाय को कुछ महीने पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। करीब दो महीने पहले इस गाय ने एक बछिया को जन्म दिया था। महिला ने गाय का पहला दूध (कीला) अपने आस पड़ोस में बांटा था। इसके बाद गाय बीमार पड़ गई, जिसे पशु चिकित्सक को दिखाया गया। करीब डेढ़ महीने पहले पशु चिकित्सक ने गाय में रैबीज की पुष्टि की और इसका दूध पीने वाले सभी लोगों से तुरंत इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था।

इस पर गाय पालने वाली महिला, उसके परिवार व दूध पीने वाले कुछ लोगों ने टीका लगवा लिया था। कुछ लोगों ने इसमें लापरवाही बरती और टीका नहीं लगवाया। अब गाय मालकिन के पड़ोस में रहने वाली सीमा (40) की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने लगी। उसे कस्बे के एक अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहां भी कोई आराम न होने पर महिला को दिल्ली के ही एक अन्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उसमे रैबीज की पुष्टि हुई। इलाज में काफी देर होने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। अब कुछ लोगों ने शुक्रवार को रैबीज का टीका लगवाया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment