• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाई की अंत्येष्टि से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

ByTen News One Desk

Jun 15, 2025
294 Views

भाई की अंत्येष्टि से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ, औरैया।


पारिवारिक भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद अपने बेटे के साथ बाइक से वापस लौट रही महिला की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक टकरा गई जिससे बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई किंतु मृतका के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी होमगार्ड अमर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी किरन देवी अपने पारिवारिक भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने मायके गई थी,

अपने पुत्र दीपांशु के साथ बाइक से शुक्रवार को घर वापस लौट रही थी तभी बिधूना कानपुर मार्ग पर बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरौली शिव नहर पुल के समीप अचानक बाइक के सामने अचानक कुत्ता के आ जाने से बाइक कुत्ते से टकरा गयी।

जिससे बाइक सवार महिला की गिरकर मौत हो गई। हालांकि गंभीर घायलावस्था में किरन देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई किंतु मृतका के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। ज्ञातव्य हो कि मृतका के 6 बच्चों में दो बेटे व चार बेटियां हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!