• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर

ByTen News One Desk

Feb 14, 2026
25 Views

जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर


टेन न्यूज़ ii 14 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से सनसनी फैल गई। करीब तीन बजे हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह का पुत्र गोविंद उर्फ विकास अपनी मामी का एक्सरे कराने के बाद घर लौटा था। घर पहुंचते ही वह सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे परिजन घबरा गए। दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में परिजनों ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे में विकास सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पड़ा था। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और परिवार का दुलारा था। घटना के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *