• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर शादी समारोह में आया युवक सड़क हादसे में घायल

ByTen News One Desk

May 9, 2025
326 Views

मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर शादी समारोह में आया युवक सड़क हादसे में घायल



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


जनपद पीलीभीत निवासी एक युवक कस्बा कटरा अपनी ससुराल शादी समारोह में आया हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से युवक दवाई लेने मार्केट जा रहा था तभी पिकअप की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक जनपद पीलीभीत के ग्राम सिमरिया तारा चंद थाना बरखेड़ा निवासी देवबंत पुत्र बाबूराम अपनी ससुराल शादी समारोह में शामिल होने कस्बा कटरा के मोहल्ला तहबरगंज नौगामा श्रीराम पुत्र कालीचरन के यहां आया हुआ था। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक द्वारा देबंत श्रीराम के साथ दवाई लेने मार्केट जा रहा था।

तभी सियूरा मोड पर क्रासिंग करते समय बरेली की तरफ जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे देबंत घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को कटरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!