• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धूमधाम से शुरू हुआ कपसेड़ा का ऐतिहासिक बाबा जानकी महाराज मेला, वीरेंद्र सिंह यादव ने किया उद्घाटन

ByTen News One Desk

Apr 1, 2026
29 Views

धूमधाम से शुरू हुआ कपसेड़ा का ऐतिहासिक बाबा जानकी महाराज मेला, वीरेंद्र सिंह यादव ने किया उद्घाटन


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में सैकड़ों वर्ष पुराना प्रसिद्ध बाबा जानकी महाराज मेला आज विधिवत रूप से शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह के दौरान मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। जैसे ही मेले का उद्घाटन हुआ, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में रौनक बढ़ गई।

मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है और हर साल बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से आयोजित किया जाता है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का मनोरंजन भी हो सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाबा जानकी महाराज में उनकी गहरी आस्था है और मेले के दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मेले का आयोजन क्षेत्रीय संस्कृति और सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *