• Mon. Aug 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रियल जूस पीते ही युवक की बिगड़ी तबीयत, काला पदार्थ निकलने का आरोप

ByTen News One Desk

May 19, 2026
92 Views

रियल जूस पीते ही युवक की बिगड़ी तबीयत, काl.ला पदार्थ निकलने का आरोप


कायमगंज के युवक ने लगाया गंभीर आरोप, शानू किराना स्टोर से खरीदा था जूस

तौफ़ीक फारुकी ब्यूरो कायमगंज/फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में पैक्ड जूस को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ममापुर निवासी विवेक कुमार गंगवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने स्थानीय शानू किराना स्टोर से “रियल” कंपनी का जूस खरीदा था। जूस पीते ही उसका स्वाद बेहद खराब और गटर के पानी जैसा लगा, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

पीड़ित के अनुसार, जूस की पैकिंग पूरी तरह सही दिखाई दे रही थी, लेकिन स्ट्रॉ लगाकर पीने पर उसमें बदबूदार स्वाद महसूस हुआ। आरोप है कि जूस के अंदर काले रंग का संदिग्ध पदार्थ भी दिखाई दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार दिलाया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित परिवार ने संबंधित कंपनी और दुकानदार के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैक्ड खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो।

पीड़ित ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से जूस के सैंपल की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!