आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 600 लीटर लहन किया गया नष्ट वाँट माप विभाग द्वारा सघन जांच अभियान से व्यापारियों में मची खलबली नगर प्रशासन की उदासीनता से सड़क पर जलभराव स्थानीय लोग परेशान ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने का आरोप, विरोध पर मारपीट का मामला दर्ज रायबरेली: शंकराचार्य पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी के क्षेत्र में भारी विरोध प्रदर्शन
---Advertisement---

ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने का आरोप, विरोध पर मारपीट का मामला दर्ज

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने का आरोप, विरोध पर मारपीट का मामला दर्ज

टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के ग्राम जरौल में ट्रैक्टर से दीवार क्षतिग्रस्त करने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम जरौल निवासी मंजू देवी पत्नी नरेशपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव के श्यामलाल पुत्र शिवकुमार और राहुल पुत्र श्यामलाल ने अपने ट्रैक्टर से उनकी दीवार में टक्कर मार दी, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद वह थाने पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर श्यामलाल और राहुल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment