• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 600 लीटर लहन किया गया नष्ट

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
61 Views

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 600 लीटर लहन किया गया नष्ट


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। बिधूना पुलिस के साथ आबकारी विभाग द्वारा मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर व कीरतपुर गांव में अवैध शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है वहीं लगभग 600 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया, छापामारी अभियान से अवैध शराब बेचने बनाने वालों में हड़कंप मच गया,

जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श, बिधूना कोतवाली के उप निरीक्षक विनोद कुमार उप निरीक्षक यतेंद्रसिंह, आबकारी सिपाही , संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवन जादौन, रूपेंद्र कुमार आदि द्वारा बिधूना कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर व क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जिसमें आबकारी व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला लगभग 600 किलोग्राम लहन भी मौके पर नष्ट किया गया व शराब बनाने की कुछ भट्टियां भी तोड़ी गई।

अवैध शराब के विरुद्ध चलाई गई इस छापामारी अभियान से अवैध शराब बेचने व बनाने वालों में हड़कंप मच गया। अवैध शराब बनाने के मामले में दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह निवासी आदर्श नगर कस्बा बिधूना के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

इस संबंध में आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार चलाया जाएगा और किसी भी कीमत पर अवैध शराब बनने और बिकने नहीं दी जाएगी साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली त्योहार के दृष्टिगत बिधूना उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया व सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा व बिधूना कोतवाली पुलिस द्वारा भी संयुक्त रूप से क्षेत्र की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया, और गुणवत्तापूर्ण शराब बचने के सख्त निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!