3 Views
शादी का झांसा देकर यौन सम्बन्ध में वांछित आरोपी गिरफ्तार
![]()
टेन न्यूज।। 25 अगस्त 2026।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान
के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर के नेतृत्व में दिनांक 23 अगस्त 2026 को उ0नि0 राजीव कुमार मय हमराह द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त मंगलम पोरवाल पुत्र अजय पोरवाल निवासी राणानगर कस्बा व थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र करीब 26 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 281/26 धारा 69/352/351(2) बीएनएस थाना दिबियापुर जनपद औरैया को असैनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।