कन्नौज में विकास कार्यों की समीक्षा, अपर आयुक्त रेनू सिंह ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कानपुर मंडल की अपर आयुक्त रेनू सिंह ने जनपद कन्नौज के विकासखंडों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने उमर्दा विकासखंड कार्यालय पहुंचकर संचालित योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद अपर आयुक्त ने सदर ब्लॉक कन्नौज का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अभिलेखों की जांच, निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एनडीए द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण टीम को विभिन्न योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी।
अपर आयुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।






