एडीएम वित्त ने किया सरेली गांव के आरसीसी सेंटर का निरीक्षण

गांवों का कचरा जाएगा आरआरसी सेंटर – अरविंद कुमार
टेन न्यूज।। 01 जुलाई 2025 ।। अमुक सक्सेना,
तिलहर/शाहजहाँपुर
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने ब्लॉक में सचिवों के साथ बैठक उपरांत सरेली गांव स्थित आरआरसी सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने ग्राम वासियों को कूड़ा कचरा आरसीसी सेंटर भेजने के प्रति जागरूक भी किया ।
सोमवार को एडीएम अरविंद कुमार ब्लॉक सभागार पहुंचे । यहां गांव सभा सचिवों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तदोपरांत गांव सरेली पहुंचे ।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के घरों का कूड़ा कचरा को आरसीसी सेंटर तक पहुंचने के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था तय की गई है । इसके लिए 50 रुपए माहवार का शुल्क तय किया गया है । इस मौके पर दर्जनों लोगों द्वारा पचास-पचास रूपये देकर रशीद भी कटवाई गई ।
दो माह की रसीद कटवाने बालों को सूखा गीला कूदा रखने के लिए दो बाल्टी भी दी गईं ।
एडीम ने बताया कि पूरे जनपद में 795 ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर बने है।
जिनमें 615 क्रियाशील हो चुके है। शेष सभी को क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने गांव में अब तक बनी 40 फैमिली आईडी का अवलोकन भी किया ।
इसी क्रम में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया । यहां साफ सफाई दुरुस्त होने पर केयर टेकर पुष्पा देवी को स्मृृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।






