• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे के आरोप से अल्लाहगंज बाजार में हलचल, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
38 Views

वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे के आरोप से अल्लाहगंज बाजार में हलचल, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग


टेन न्यूज़ !! ०९ जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र के अल्लाहगंज बाजार में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कथित कब्जे के आरोपों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का माहौल है। ग्रामीणों और कुछ दुकानदारों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में निर्माण कार्य कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अल्लाहगंज बाजार में वर्षों से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगती है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। उनका कहना है कि बाजार में पेयजल, सड़क, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

कुछ दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे ₹10 से ₹50 तक शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके बदले आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाजार क्षेत्र में हो रहे निर्माण और जमीन संबंधी आरोप सही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई थी। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

टेन न्यूज़ इस मामले पर प्रशासन और संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!