• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मंदिर की 28 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

May 22, 2026
8 Views

मंदिर की 28 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार


टेन न्यूज़ !! २२ मई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। जनपद कन्नौज के ग्राम पंचायत रतनापुर सरैया क्षेत्र में मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मंदिर की भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 695, 691, 692, 693, 688, 689, 696 एवं 697 सहित लगभग 28 बीघा मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि दबंगों ने अपने नाम दर्ज कराकर भूमि पर खेती भी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रशासनिक आदेशों के बावजूद अब तक मंदिर की भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा मंदिर परिसर की भूमि को सुरक्षित कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मंदिर की पूरी संपत्ति पर कब्जा होने का खतरा बना रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को कब तक न्याय मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!