• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पंचायत समधन में घोटाले का आरोप, सभासद डीएम की चौखट पर पहुँचे

ByTen News One Desk

Sep 30, 2025
126 Views

नगर पंचायत समधन में घोटाले का आरोप, सभासद डीएम की चौखट पर पहुँचे



टेन न्यूज।। 30 सितंबर 2025 ।। रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


कन्नौज जनपद में नगर पंचायत समधन में स्वच्छता के नाम पर करोड़ों की योजनाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेयरमैन प्रतिनिधि और ईओ ने मिलकर लाखों रुपये का घोटाला किया।

जानकारी के अनुसार करीब 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। मार्केट में ₹28 में मिलने वाला डस्टबिन, नगर पंचायत द्वारा ₹250 प्रति डस्टबिन (वह भी बिना ढक्कन) खरीदा गया।

इस अनियमितता को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

अब देखना होगा कि समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!