• Sat. Nov 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क हादसे में पलटी एंबुलेंस, हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह ने दिखाई तत्परता

ByTen News One Desk

Nov 14, 2026
1 Views

सड़क हादसे में पलटी एंबुलेंस, हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह ने दिखाई तत्परता


हाइड्रा मशीन की मदद से एंबुलेंस को कराया सीधा, घायल चालक को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए भेजा


टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर राजश्री फैक्ट्री के सामने एंबुलेंस का अगला टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही हुलासनगरा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए हाइड्रा मशीन की मदद से पलटी हुई क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सीधा कराया। इसके बाद घायल चालक को बाहर निकलवाकर उसके उपचार की व्यवस्था की। घायल चालक की पहचान विपिन कुमार पुत्र मेवाराम वर्मा निवासी नवादा इंदापुर, थाना कोतवाली शाहजहांपुर के रूप में हुई।

हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह ने तत्परता से चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद घायल विपिन कुमार को उनके भाई तुलसी वर्मा के साथ उपचार के लिए भेज दिया गया।

हादसे के दौरान पुलिसकर्मी की सक्रियता से राहत कार्य तेजी से पूरा हो सका। उनकी सूझबूझ, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!